Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

कांग्रेस ने सोशल मीडिया विभाग में तय की नई जिम्मेदारियां, आयुष पांडेय को यूपी की कमान

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आगामी चुनावों को देखते हुए अपने सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म विभाग में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की हैं। छत्तीसगढ़ से जुड़े आयुष पांडेय को उत्तर प्रदेश में चुनाव संबंधी सोशल मीडिया गतिविधियों के समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

AICC की ओर से जारी आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय संयोजक प्रणव वच्छराजानी और राष्ट्रीय समन्वयक आयुष पांडेय जिम्मेदारी संभालेंगे। आयुष पांडेय फिलहाल उत्तर प्रदेश के प्रभारी हैं।

कांग्रेस सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म विभाग की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने यह आदेश जारी किया है। इसके अलावा उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के लिए भी राष्ट्रीय पदाधिकारियों को चुनावी सोशल मीडिया गतिविधियों के समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है।

Exit mobile version