Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना, एफआईआर रद्द करने की मांग

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी के धरने के बाद छत्तीसगढ़ में सियासी विवाद तेज हो गया है। रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीती रात से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।

कांग्रेस की मांग है कि प्रदर्शन के दौरान दर्ज एफआईआर तत्काल वापस ली जाए और भाजपा नेताओं के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाए। कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया है।

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाकर कार्रवाई करवा रही है। उन्होंने भाजपा के प्रदर्शन को कांग्रेस मुख्यालय पर हमला बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि जब तक एफआईआर वापस नहीं ली जाती, तब तक धरना जारी रहेगा।

Exit mobile version