Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, कमलेश्वर पटेल ने उठाए कई सवाल

रायपुर। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने रायपुर में प्रेसवार्ता आयोजित कर भाजपा पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने भगवान राम के नाम पर चंदा जुटाकर जनता की आस्था के साथ विश्वासघात किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर देशभर में अभियान चलाएगी और गांव-गांव तक लोगों को कथित चढ़ावा चोरी के मामले की जानकारी देगी। पटेल ने राम मंदिर ट्रस्ट और भाजपा से मामले की जवाबदेही तय करने, आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने तथा सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग की।

Exit mobile version