रायपुर। स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिल के मुद्दे पर कांग्रेस ने अब सोशल मीडिया का सहारा लिया है। ट्रेंडिंग वायरल गाने की धुन पर कांग्रेस नेताओं ने एक वीडियो जारी कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
वीडियो में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रुपये दे रही है, लेकिन स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के जरिए आम जनता से उससे अधिक राशि वसूली जा रही है।
पार्टी का कहना है कि स्मार्ट मीटर लागू होने के बाद उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का बोझ बढ़ा है। राज्यव्यापी आंदोलन के साथ अब कांग्रेस सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस मुद्दे को जनता के बीच उठा रही है।

