राजीव भवन में आज कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बिजली दरों और जनहित के मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। प्रेसवार्ता को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज संबोधित करेंगे।

इस दौरान प्रदेश में बढ़ती बिजली दरों सहित विभिन्न जनहित और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर कांग्रेस अपना पक्ष रखेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।

You May Also Like

More From Author