रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस आज प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता विभिन्न जिलों में बिजली विभाग के कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज कांकेर में आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। वहीं प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बिजली दर वृद्धि को लेकर अपना पक्ष रखा जा सकता है।
कांग्रेस का आरोप है कि बिजली दरों में बढ़ोतरी से आम जनता और किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

