Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ के चार और संभागों में होगा कांग्रेस का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, दीपक बैज ने किया ऐलान

जगदलपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का विस्तार अब छत्तीसगढ़ के चार और संभागों तक किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग में जल्द ही कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों से सीधे संवाद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह अभियान NEET पेपर लीक और छात्रों से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर शुरू किया गया है। इससे पहले 12 जुलाई को बिलासपुर संभाग में कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है। अब प्रदेश कांग्रेस अन्य संभागों में भी इसकी तैयारियों में जुट गई है।

Exit mobile version