Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सुशासन तिहार शिविर में कांग्रेस का विरोध, ग्रामीणों ने किया कार्यक्रम का बहिष्कार

बिलासपुर के बिल्हा विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोढ़ी में आयोजित सुशासन तिहार शिविर का कांग्रेस नेताओं और ग्रामीणों ने विरोध किया। कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने बिजली, पानी, सड़क, खाद-बीज समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान नहीं होने का आरोप लगाया। शुक्ला ने मंच से मुद्दे उठाने के दौरान माइक बंद करने का भी आरोप लगाया। ग्रामीणों ने शराब दुकान बंद करने, अवैध शराब बिक्री रोकने, किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराने और पेंशन व महतारी वंदन योजना की राशि समय पर देने की मांग की। विरोध के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। प्रशासन ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।

Exit mobile version