Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

तैलीबांधा मरीन ड्राइव में ठेकेदार की मनमानी, गेट पर ताला लगाने से मचा बवाल

रायपुर: राजधानी के तेलीबांधा तालाब स्थित मरीन ड्राइव में ठेकेदार की मनमानी के चलते विवाद खड़ा हो गया। पाथवे के एंट्री-एग्जिट गेट पर ताला लगाए जाने से मॉर्निंग वॉक पर आए लोगों को बाहर ही रोक दिया गया। विरोध के बाद कुछ लोगों ने गेट खोल दिया, जिसके बाद घंटों हंगामे के बाद एंट्री शुरू हो पाई।

स्थानीय लोगों ने महापौर और नगर निगम पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि ठेकेदार लंबे समय से नियमों के खिलाफ काम कर रहा है, लेकिन कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया।

जानकारी के अनुसार, ठेका कंपनी के कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला, जिसके विरोध में उन्होंने गेट पर ताला लगाया था। महापौर मीनल चौबे ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

लोगों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने बिना अनुमति पेड़ों की कटाई, अवैध दुकानें और पाथवे पर वाहन चलाने जैसे कई नियम विरुद्ध काम किए हैं, जिससे गार्डन और पाथवे को नुकसान पहुंचा है।

Exit mobile version