Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर विवाद, टेंडर प्रक्रिया को लेकर उठे सवाल

अंबिकापुर में 21 जून को होने वाले राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय वेंडरों ने आरोप लगाया है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही एक बाहरी वेंडर को टेंट और डोम लगाने का काम दे दिया गया। उनका दावा है कि 17 जून को बजट स्वीकृत होने के बावजूद 15 जून से ही कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां शुरू हो गई थीं। विपक्ष ने इसे लेकर सरकार पर पारदर्शिता की कमी और अनियमितता के आरोप लगाए हैं। वहीं जिला पंचायत के सीईओ ने कहा है कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं शासन के निर्देशों और निर्धारित प्रक्रिया के तहत की गई हैं।

Exit mobile version