Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

PRSU में ABVP कार्यक्रम पर विवाद, NSUI ने जताई आपत्ति

रायपुर: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में 27 अप्रैल को ABVP संस्थापक यशवंतराव केलकर की जयंती पर प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। NSUI ने विश्वविद्यालय के मंच और ऑडिटोरियम के उपयोग पर आपत्ति जताते हुए इसे एक विशेष विचारधारा को बढ़ावा देने वाला बताया है।

NSUI अध्यक्ष पुनेश्वर लहरे ने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर परिसर की निष्पक्षता और शैक्षणिक गरिमा बनाए रखने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि पक्षपातपूर्ण रवैया जारी रहा, तो संगठन विरोध करेगा। ज्ञापन में NEP 2020 और UGC के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए निष्पक्ष माहौल बनाए रखने पर जोर दिया गया है।

Exit mobile version