कांग्रेस में निष्कासित नेताओं की वापसी पर विवाद, कुलदीप जुनेजा का तंज – “पैसा खुदा तो नहीं, लेकिन…”

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में निष्कासित नेताओं की वापसी को लेकर घमासान मच गया है। अजीत कुकरेजा का नाम पुनः शामिल किए जाने के बाद पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने शायराना अंदाज में तंज कसते हुए कहा –
“पैसा खुदा तो नहीं, लेकिन खुदा की कसम, खुदा से कम नहीं।”

क्यों हो रहा विरोध?

कुलदीप जुनेजा पहले ही पीसीसी चीफ दीपक बैज को पत्र लिखकर कुकरेजा की वापसी का विरोध कर चुके हैं। उनका आरोप है कि कुकरेजा ने कांग्रेस को हराने के लिए साजिश रची थी। अब जब कांग्रेस ने निष्कासित नेताओं को दोबारा पार्टी में शामिल करने की सूची जारी की, जिसमें अजीत कुकरेजा का भी नाम था, तो जुनेजा ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वे 15 फरवरी के बाद खुलकर बयान देंगे

रायपुर में कम मतदान पर सरकार और निर्वाचन आयोग पर आरोप

रायपुर में इस बार कम मतदान को लेकर जुनेजा ने सरकार और निर्वाचन आयोग को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि
“कल मतदाता पर्ची को लेकर लोग पूरे दिन भटकते रहे, जिससे कई लोग वोट नहीं डाल पाए। अगर ये लापरवाही नहीं होती तो मतदान 70% से अधिक होता।”

EOW की नोटिस पर कांग्रेस का जवाब

पूर्व महापौर एजाज ढेबर को EOW से मिले नोटिस पर भी जुनेजा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस को परेशान करने में लगी है

निकाय चुनाव पर संशय

निकाय चुनाव को लेकर जब रायपुर की स्थिति पर सवाल किया गया, तो जुनेजा ने असमंजस जाहिर किया। उन्होंने कहा कि
“पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत की है, अब देखना होगा कि 15 फरवरी को नतीजे क्या आते हैं।”

You May Also Like

More From Author