Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में भ्रष्टाचार की शिकायत, 4 वरिष्ठ अधिकारियों की समिति करेगी जांच

राजनांदगांव। राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण और राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग ने चार वरिष्ठ अधिकारियों की समिति गठित की है। समिति तीन दिन में प्रमुख अभियंता को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

जांच में सड़क निर्माण की गुणवत्ता, जीएसबी, डब्ल्यूएमएम, डामरीकरण, बिटुमिन की मात्रा, सड़क की मोटाई, घनत्व और अन्य तकनीकी मानकों की जांच की जाएगी। इसके लिए प्रयोगशाला परीक्षण भी कराया जाएगा।

समिति निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच करेगी। गुणवत्ता में कमी, वित्तीय अनियमितता या भ्रष्टाचार पाए जाने पर कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी। वहीं, जहां सड़क का काम अधूरा या उखड़ा हुआ है, वहां सुरक्षित आवागमन के लिए तत्काल मरम्मत और चेतावनी संकेत लगाने की व्यवस्था पर भी रिपोर्ट दी जाएगी।

Exit mobile version