Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

2025 में बिलासपुर में गंभीर अपराधों में आई कमी, पुलिस का दावा

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने दावा किया है कि वर्ष 2025 में उनकी सक्रिय कार्रवाई के चलते पिछले साल की तुलना में गंभीर अपराधों में कमी दर्ज की गई है। हत्या के प्रयास के मामलों में 25 प्रतिशत, लूट में 42 प्रतिशत, चोरी में 5 प्रतिशत और बलात्कार के मामलों में 13 प्रतिशत की गिरावट आई है।

एसएसपी रजनेश सिंह के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं में भी सुधार देखने को मिला है। वर्ष 2024 में जहां सड़क हादसों में 359 लोगों की मौत हुई थी, वहीं 2025 में यह संख्या घटकर 298 रह गई। हालांकि घायलों की संख्या में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इसके अलावा पुलिस ने वर्ष 2025 में बड़ी मात्रा में अवैध शराब और हथियार जब्त किए हैं। साथ ही अपराध नियंत्रण के लिए 97 नए गुंडा बदमाशों और 22 निगरानी बदमाशों की फाइलें भी खोली गई हैं।

Exit mobile version