गरियाबंद: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर स्थित सोनाबेड़ा अभ्यारण्य के ढेकुनपानी जंगल में सीआरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग अभियान के दौरान जवानों ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की।
मौके से 70 जिलेटिन स्टिक, 3 स्टील कंटेनर और 4 बंडल इलेक्ट्रॉनिक वायर जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई ओडिशा के कोमना पुलिस कैंप से जुड़ी सीआरपीएफ टीम ने की।
घटना के बाद इलाके में सर्चिंग अभियान और तेज कर दिया गया है, ताकि नक्सली गतिविधियों और उनके नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

