Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

IPL 2024 : CSK को बड़ा झटका, धोनी ने छोड़ी कप्तानी

MS Dhoni

MS Dhoni

MS Dhoni : IPL 2024 के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपना कप्तान बदल दिया है। पिछले साल महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम ने खिताब जीता था। धोनी 42 साल के हो चुके हैं और उन्हें आराम देने के लिए फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह नए कप्तान का ऐलान कर दिया है।

रुतुराज गायकवाड़ होंगे नए कप्तान

सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ टीम के नए कप्तान होंगे। वह भारतीय टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। चेन्नई को सीजन का पहला मैच 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलना है।

धोनी का शानदार करियर

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को 6 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह सबसे महंगे खिलाड़ी थे और टीम ने अपना कप्तान भी बनाया। उन्होंने कुल 226 मैचों में कप्तानी की है और 133 जीत हासिल की। 91 मैच में उनकी टीम हारी और 2 मैच बेनतीजा रहे। इसमें राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के मैच भी शामिल हैं। चेन्नई की बात करें तो उन्होंने 212 मैचों में कप्तानी की है और 128 मैच जीते हैं। चेन्नई के लिए धोनी कप्तान के रूप में 5 खिताब जीत चुके हैं। रोहित शर्मा के साथ धोनी सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान भी हैं।

रुतुराज गायकवाड़ का अनुभव

रुतुराज गायकवाड़ ने भले ही IPL में कप्तानी नहीं की है, लेकिन उनके पास भारत की कप्तानी करने का अनुभव है। एशियन गेम्स में भारत ने उनकी ही कप्तानी में गोल्ड मेडल जीता था। वह घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र की भी कप्तानी करते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स में वह पहली बार 2020 सीजन में शामिल हुए थे। तब उनकी सैलरी 20 लाख रुपये थे। IPL 2024 से पहले फ्रेंचाइजी ने 6 करोड़ रुपये में उन्हें रिटेन किया था। रुतुराज IPL 2021 में ऑरेंज कैप भी जीत चुके हैं।

यह पहला मौका नहीं है जब चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तान बदला है। 2022 सीजन से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ी और रविंद्र जडेजा को जिम्मेदारी दी गई। टीम को पहली जीत हासिल करने में 5 मैच लग गए। जडेजा का प्रदर्शन भी खराब हो रहा था। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी ने बीच सीजन में कप्तानी वापस ले ली।

Exit mobile version