Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर: जन्मदिन पर पिस्टल से केक काटा, हवा में फायरिंग का वीडियो वायरल

रायपुर। राजधानी में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे खुलेआम कानून तोड़ रहे हैं और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपना दबदबा दिखा रहे हैं। ताजा मामला बिरगांव के उरकुरा इलाके का है, जहां एक युवक ने जन्मदिन के जश्न में पिस्टल से केक काटा और हवा में ताबड़तोड़ फायरिंग की।

वीडियो में ‘रायपुर किंग विकास’ नामक युवक का जन्मदिन मनाते हुए देखा जा सकता है। इस वायरल वीडियो ने पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी एक गैंग का हिस्सा है, जिसमें 20-25 लोग शामिल हैं।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

Exit mobile version