Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! महंगाई भत्ते में हुई वृद्धि

DA Hike in MP : मध्य प्रदेश सरकार ने लाखों अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 4% की वृद्धि कर दी है। इस वृद्धि के बाद कर्मचारियों को अब 42% की जगह 46% महंगाई भत्ता मिलेगा। यह निर्णय 1 मार्च 2024 से लागू होगा।

यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब कर्मचारी महंगाई भत्ता नहीं बढ़ने से नाराज चल रहे थे और आज धरना प्रदर्शन का भी ऐलान किया था। सरकार के इस निर्णय से कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

महंगाई भत्ते में वृद्धि का लाभ प्रदेश के लगभग 3 लाख कर्मचारियों को मिलेगा। इसमें राज्य सरकार के कर्मचारियों, शिक्षकों, पेंशनभोगियों और अन्य कर्मचारियों को शामिल किया गया है।

हालांकि राज्य के साढ़े 4 लाख सरकारी रिटायर्ड कर्मचारियों को अभी और इंतजार करना होगा। रिटायर्ड कर्मचारियों को फिलहाल 38% महंगाई भत्ता मिल रहा है। वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्‍स ( ट्विटर ) पर पोस्‍ट कर कर्मचारियों को बधाई दी है।

Exit mobile version