Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, जंगल से भारी विस्फोटक और हथियारों का जखीरा बरामद

जगदलपुर। दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के तोडमा गांव के घने जंगलों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में विस्फोटक डंप बरामद किया गया। यह कार्रवाई CRPF की 195वीं बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर अंजाम दी।

सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने जंगल में छिपाए गए विस्फोटक और हथियारों का जखीरा बरामद किया। इसमें इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, INSAS और SLR के कारतूस, ग्रेनेड से संबंधित सामग्री, जिलेटिन, सेफ्टी फ्यूज वायर और संचार उपकरण शामिल हैं। इसके अलावा एक भरमार राइफल, वायरलेस सेट, बैटरियां और नक्सली साहित्य भी जब्त किया गया।

इस कार्रवाई से संकेत मिलता है कि समर्पण के बाद नक्सलियों के छिपे नेटवर्क और हथियारों का खुलासा धीरे-धीरे हो रहा है। ऑपरेशन के बाद सभी जवान सुरक्षित लौट आए हैं, जबकि बरामद सामग्री को लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version