दंतेवाड़ा पुलिस ने 14 लाख के 70 गुम मोबाइल नागरिकों को लौटाए

दंतेवाड़ा। साल के अंतिम दिन दंतेवाड़ा पुलिस ने “इया आपलो सामान निया” कार्यक्रम के तहत बड़ी पहल करते हुए 14 लाख रुपये से अधिक कीमत के 70 गुम मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए। ये मोबाइल मध्यप्रदेश, ओडिशा और पड़ोसी जिलों से बरामद किए गए।

एसपी गौरव राय के मार्गदर्शन में चलाए गए गुम मोबाइल तलाश अभियान के तहत यह सफलता मिली। पुलिस ने नागरिकों की सुविधा के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 9479151665, भारत सरकार की 1930 हेल्पलाइन और cybercrime.gov.in पर शिकायत की सुविधा उपलब्ध कराई है।

साइबर अपराध से बचाव के लिए “साइबर संगवारी दंतेवाड़ा” नाम से व्हाट्सऐप चैनल भी शुरू किया गया है। एसपी ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर दें, क्योंकि सावधानी ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।

You May Also Like

More From Author