Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

दंतेवाड़ा में लाल पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बोतल में पानी लेकर पहुंचे कलेक्टोरेट

दंतेवाड़ा। बीजापुर जिले के आयरन हिल क्षेत्र के नीचे बसे करीब आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण लाल पानी की समस्या को लेकर दंतेवाड़ा कलेक्टोरेट पहुंचे। ग्रामीण अपने साथ बचेली और किरंदुल के NMDC क्षेत्र से निकलने वाले लाल पानी की बोतलें भी लेकर आए थे। हालांकि कलेक्टर से मुलाकात नहीं हो पाने के कारण उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।

ग्रामीणों का आरोप है कि खनन से निकलने वाली आयरन ओर डस्ट पानी के साथ बहकर गांवों तक पहुंचती है। इससे खेत प्रभावित हो गए हैं और खेती करना मुश्किल हो गया है। मवेशियों के भी इस पानी की चपेट में आने की बात ग्रामीणों ने कही।

ग्रामीणों के मुताबिक, क्षेत्र में साफ पेयजल की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। वे नाले के किनारे बनाए गए अस्थायी कुओं के पानी पर निर्भर हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से समस्या के बावजूद गांवों में सड़क, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने प्रशासन से लाल पानी की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

Exit mobile version