सूरजपुर में दिनदहाड़े गुंडागर्दी: एसईसीएल कर्मचारियों से भरी बस पर हमला, वीडियो वायरल

सूरजपुर। सूरजपुर में दिनदहाड़े गुंडागर्दी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एसईसीएल आमगांव खदान से ड्यूटी कर कर्मचारियों को लेकर लौट रही बस को रास्ते में रोककर बदमाशों ने हंगामा किया। आरोप है कि आरोपियों ने पहले बस चालक से गाली-गलौज की और फिर बस के भीतर घुसकर एक एसईसीएल कर्मचारी के साथ मारपीट की।

घटना के दौरान बस के अंदर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित कर्मचारियों ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You May Also Like

More From Author