Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

दीपक बैज ने भाजपा पर मतदाताओं को ‘कमल छाप ताशपत्ती’ बांटने का लगाया आरोप

congress

congress

Deepak Baij : पीसीसी चीफ दीपक बैज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर रायपुर दक्षिण में चुनाव प्रचार सामग्री के रूप में कमल के निशान वाले ताश पत्तियों के वितरण का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने इस दौरान ताश के पत्तों का एक पैकेट दिखाया, जिसमें कमल का फूल और भाजपा का नाम छपा हुआ था। बैज ने दावा किया कि भाजपा द्वारा यह प्रचार सामग्री युवाओं के घर-घर पहुंचाई जा रही है, जिससे अपराध और सट्टा जैसे अवैध कारोबारों को बढ़ावा मिल रहा है।

बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अवैध सट्टा कारोबार को बढ़ावा देने का ठेका ले लिया है, और चुनावी लाभ के लिए युवाओं को इस कारोबार में शामिल करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण की जनता इस प्रचार के इरादों को समझ रही है और आगामी चुनाव में इसका करारा जवाब देगी।

भाजपा नेताओं और पुलिस पर निशाना

दीपक बैज ने भाजपा पर राज्य में बढ़ते अपराध और अव्यवस्था के लिए भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने दुर्ग में एक अपराधी के एनकाउंटर पर सवाल खड़े करते हुए इसे सरकार की असफलताओं को छुपाने का प्रयास बताया। इसके साथ ही, पलारी में पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर भी बैज ने नाराजगी जताई और आरोप लगाया कि सरकार ने राजनीतिक दबाव में आकर एक टीआई को निलंबित कर दिया क्योंकि वह सतनामी समाज से थे।

जबलपुर हाईकोर्ट के फैसले पर खुशी जताई

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने जबलपुर हाईकोर्ट के फ़ैसले के बाद कचरू साहू की बेटी लालेश्वरी को बधाई देते हुए कहा कि जबलपुर हाईकोर्ट ने एक बार फिर से पोस्टमार्टम के लिए आदेश दिया है, पिता के लिए संघर्ष कड़ी बेटी के लिए ये बड़ी जीत है, और साय सरकार के मुंह में सबसे बड़ा तमाचा है.

Exit mobile version