Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बस्तर पंडुम पर गरमाई सियासत, दीपक बैज बोले- करोड़ों खर्च कर रही सरकार, विकास पर नहीं ध्यान

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बस्तर पंडुम को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने आदिवासी संस्कृति से जुड़े इस पारंपरिक आयोजन को राजनीतिक कार्यक्रम बना दिया और करोड़ों रुपये खर्च कर केवल दिखावा किया।

बैज ने दावा किया कि बस्तर पंडुम के आयोजन पर करीब 6.14 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जबकि यह राशि आदिवासी क्षेत्रों के विकास, रोजगार, सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं पर खर्च की जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि बस्तर के लोगों को फोटोबाजी नहीं, बल्कि रोजगार और विकास चाहिए। साथ ही नक्सल मुक्त गांवों को 1 करोड़ रुपये देने के वादे और डीएमएफ-सीएसआर फंड के उपयोग पर भी सरकार से जवाब मांगा।

Exit mobile version