Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

दीपक बैज का भाजपा पर हमला: भ्रष्टाचार, नक्सलवाद और बस्तर विकास को लेकर साधा निशाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए भ्रष्टाचार, नक्सलवाद, बस्तर विकास और सरकारी दफ्तरों में आगजनी के मामलों को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चार विभागों के रिकॉर्ड रूम में आग लग चुकी है और यह सब भ्रष्टाचार छिपाने की साजिश है।

बैज ने बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सल बयान पर पलटवार करते हुए बैज ने आरोप लगाया कि “बस्तर पंडुम” के नाम पर उद्योगपतियों के लिए माइनिंग कॉरिडोर बनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस शासनकाल में नक्सलियों पर प्रभावी कार्रवाई हुई थी।

भाजपा पर तंज कसते हुए बैज ने कहा कि बिना टेंडर काम पूरे किए जा रहे हैं और योजनाएं केवल कागजों में चल रही हैं। कवासी लखमा के विधानसभा सत्र में शामिल होने को उन्होंने वैधानिक प्रक्रिया बताया।

असम चुनाव को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधते हुए बैज ने कहा कि पार्टी पहले बताए कि छत्तीसगढ़ में दो साल में क्या उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने किसानों और महिलाओं से किए वादे पूरे नहीं किए।

Exit mobile version