Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

वायरल वीडियो विवाद पर दीपक बैज का भाजपा पर हमला, निष्पक्ष जांच की मांग

रायपुर। सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं के वायरल हो रहे वीडियो को लेकर सियासत तेज हो गई है। विधायक पुरंदर ने इन वीडियो को सुनियोजित राजनीतिक साजिश करार देते हुए पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी और मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।

इस पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि यदि भाजपा का कोई नेता मुख्यमंत्री से कोई मांग करता है, तो इसमें कांग्रेस को दोषी ठहराना अनुचित है। सरकार भाजपा की है और मांग करने वाला भी भाजपा का कार्यकर्ता है। गलती भाजपा करे, मांग भाजपा रखे और आरोप कांग्रेस पर लगाए जाएं, यह सही नहीं है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भी दीपक बैज ने चुनाव आयोग से सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मृत मतदाताओं के अलावा किन-किन लोगों के नाम बड़ी संख्या में मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं, इस पर चुनाव आयोग को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नशे का कारोबार सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहा है। सरकार खुद स्वीकार कर रही है कि पाकिस्तान से ड्रग्स और सूखा नशा सप्लाई हो रहा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और उन्हें नशे की ओर धकेला जा रहा है। प्रदेश को नशे का गढ़ बना दिया गया है, जिस पर रोक लगाने की जिम्मेदारी गृहमंत्री की है।

धर्म के नाम पर राजनीति का आरोप

कांकेर के आमाबेड़ा की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपक बैज ने कहा कि इस घटना से प्रदेश में गलत संदेश गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने पिछले सात वर्षों में नफरत का बीज बोया है, जिसका परिणाम अब सामने आ रहा है। नफरती माहौल बनाने की जिम्मेदारी भाजपा और सरकार की है। बैज ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति और ध्रुवीकरण कर वोट बैंक की राजनीति कर रही है।

Exit mobile version