रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने पर उन्होंने कहा कि इस दौरान कांग्रेस ने जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक लगातार संघर्ष किया और राज्य सरकार के खिलाफ आक्रामक भूमिका निभाई।
बैज ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत मंडल, पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया गया है तथा जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण भी कराया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी संगठन को सामूहिक नेतृत्व के साथ मजबूत किया जाएगा।
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने बिजली दरों में बढ़ोतरी और सोलर बिजली नीति को लेकर सवाल उठाए। वहीं अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सोमवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन कर मामले में जवाबदेही की मांग करेगी।


