कवासी लखमा की जमानत पर दीपक बैज का पलटवार, बोले– निर्दोष हैं तो भाजपा मांगे माफी

रायपुर। पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को “बलि का बकरा” बताए जाने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा पर पलटवार किया। बैज ने कहा, अगर लखमा निर्दोष हैं तो भाजपा को माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि फिर निर्दोष को जेल भेजा गया।

लखमा को जमानत मिलने पर बैज ने इसे सत्य की जीत बताया और कहा कि उनकी रिहाई से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं को डराया गया।

धान खरीदी को लेकर बैज ने कहा कि सरकार का दावा गलत है और करीब 25 लाख मीट्रिक टन धान अब भी नहीं खरीदा गया। उन्होंने समय सीमा कम से कम 15 दिन बढ़ाने की मांग की।

मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने के दावे पर बैज ने कहा कि तब वास्तविक स्थिति सामने आएगी। राहुल गांधी और बृजमोहन अग्रवाल की तस्वीर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस अनुशासित पार्टी है और संवाद लोकतंत्र का हिस्सा है।

You May Also Like

More From Author