Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर दीपक बैज का बड़ा बयान, बोले- संगठन में सब एकजुट

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी को लेकर उठ रहे सवालों के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पार्टी की स्थिति पर बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस में किसी तरह के संगठनात्मक विवाद से इनकार करते हुए कहा कि पार्टी के नेता आपसी समन्वय के साथ काम कर रहे हैं।

दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस के नेता एक साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटे हैं। उन्होंने दावा किया कि हाल में हुए संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर में भी पार्टी के भीतर किसी तरह का मतभेद सामने नहीं आया।

बैज ने कहा कि कांग्रेस ने आगामी चुनावों को लेकर अपना रोडमैप तैयार कर लिया है। किसान, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और नगरीय निकायों से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है।

Exit mobile version