Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील पर भड़के दीपक बैज, बोले- “मोदी कह रहे घर में बैठो, काम मत करो”

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij ने प्रधानमंत्री Narendra Modi की पेट्रोल-डीजल बचाने और वर्क फ्रॉम होम की अपील पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश धीरे-धीरे दूसरे लॉकडाउन जैसी स्थिति की ओर बढ़ रहा है, लेकिन केंद्र सरकार जिम्मेदारी लेने के बजाय जनता से त्याग की अपील कर रही है।

राजीव भवन में मीडिया से चर्चा के दौरान दीपक बैज ने कहा कि महंगाई, ईंधन संकट और बेरोजगारी से जनता पहले ही परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार लोगों को “घर में बैठो, काम मत करो” का संदेश दे रही है, जबकि रोज कमाने-खाने वाले लोग ऐसा कैसे करेंगे।

उन्होंने कहा कि खाद्य तेल, गैस, दाल और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम लोगों और गृहिणियों का बजट बिगड़ गया है।

कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पिछले वर्षों में क्रूड ऑयल भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिसके कारण आज ईंधन संकट जैसी स्थिति बन रही है।

Exit mobile version