Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

Deepak Nepali arrested: महादेव सट्टा का बड़ा आरोपी दीपक नेपाली गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

Deepak Nepali arrested

Deepak Nepali arrested

Deepak Nepali arrested: महादेव सट्टा एप्प और कई गंभीर मामलों के अपराधी दीपक नेपाली के बारे में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुर्ग के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में दीपक नेपाली अपने घर के आसपास घूम रहा है।

इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दुर्ग एसएसपी रामगोपाल गर्ग ने वैशाली नगर थाना और क्राइम ब्रांच की टीम को निर्देशित किया। पुलिस ने घेराबंदी कर दीपक नेपाली को गिरफ्तार कर लिया।

Deepak Nepali arrested : दीपक नेपाली पर कई गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं | महादेव सट्टा एप मामले में पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि नेपाली की गिरफ्तारी से इस मामले में कई महत्वपूर्ण सुराग मिलेंगे।

दीपक नेपाली एक कुख्यात अपराधी था और पुलिस उसे काफी समय से तलाश रही थी। उसकी गिरफ्तारी से दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Exit mobile version