राज्यसभा के लिए गौरीशंकर अग्रवाल के नाम की मांग, सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर गौरीशंकर अग्रवाल को राज्यसभा के लिए भाजपा उम्मीदवार बनाने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने उनके राजनीतिक अनुभव और सामाजिक योगदान का हवाला देते हुए कहा कि उन्हें राज्यसभा भेजने से समाज की मजबूत प्रतिनिधित्व मिलेगा। मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव पर विचार का आश्वासन देते हुए कहा कि अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान द्वारा लिया जाएगा।

You May Also Like

More From Author