रायपुर: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि पात्रता अनुसार किसानों के एक-एक दाना धान की खरीदी की जा रही है और कांग्रेस द्वारा फैलाया गया भ्रम निराधार है। किसान धैर्य रखें, सभी का धान खरीदा जाएगा। धान खरीदी में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त है। मुंगेली में उपलेटा राइस मिल और धमतरी में श्री गजराज एग्रो इंडस्ट्रीज को अनियमितताओं पर सील किया गया है।
जंबूरी 2026 को लेकर भ्रष्टाचार के आरोपों पर उन्होंने कहा कि सभी कार्य नियमों के तहत हुए हैं और कानूनी रास्ते खुले हैं। केसीसी योजना में धोखाधड़ी की शिकायतों पर कार्रवाई की जाएगी, सरकार की नीति भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की है।
कांग्रेस के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस अपनी चिंता करे। वीबीजी राम-ग्राम को लेकर बीजेपी जन-जागरण अभियान और जिला स्तरीय कार्यशालाएं आयोजित करेगी।
23 जनवरी को रायपुर में भारत–न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच को लेकर उन्होंने कहा कि यह मैच ऐतिहासिक और यादगार होगा।

