महाकुंभ में डिप्टी सीएम अरुण साव ने लगाई आस्था की डुबकी, गंगा मईया की गोद में खेलते दिखे

प्रयागराज। महाकुंभ में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ पहुंचे। संगम स्नान से पहले श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आए और बस में भजन गाते हुए मेले क्षेत्र तक पहुंचे।

डिप्टी सीएम अरुण साव मां गंगा की लहरों में अठखेलियां करते नजर आए। उन्होंने कहा, “गंगा मईया की गोद में होने की अलौकिक अनुभूति हो रही है। सनातन के महापर्व में आस्था की डुबकी लगाने का अवसर मिला, यह सुखद है। छत्तीसगढ़ और देशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना कर रहा हूं।”

महाकुंभ में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, सीएम विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री, बीजेपी के विधायक, सांसद और कांग्रेस के 6 विधायक पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संगम में स्नान कर सभी पुण्य के भागी बनेंगे और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए मां गंगा से आशीर्वाद मांगेंगे।

You May Also Like

More From Author