कांकेर दौरे में एक्शन मोड में दिखे डिप्टी सीएम अरुण साव, अधिकारियों-ठेकेदारों को लगाई फटकार

लोरमी/कांकेर। उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने कांकेर दौरे के दौरान निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर अधिकारियों और ठेकेदारों को कड़ी फटकार लगाई। जमीनी स्थिति और प्रस्तुत रिपोर्टों में अंतर देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और अधूरे प्रोजेक्ट्स पर जवाब मांगा।

समीक्षा बैठक में अरुण साव ने अधिकारियों से कहा कि यदि तय समयसीमा और कार्ययोजना के अनुसार काम नहीं होना है, तो ऐसे प्लान बनाने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने और जनता को समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

You May Also Like

More From Author