रायपुर। प्रदेश में आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। डिप्टी सीएम अरुण साव ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
बैठक में अभियान के दौरान होने वाले कार्यक्रमों, विभागीय समन्वय और जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को निर्धारित कार्यों को समय पर पूरा करने और अभियान को बेहतर तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए।
अरुण साव ने तैयारियों की लगातार निगरानी करने और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने अभियान से जुड़े सभी कार्यों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

