Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सुकमा में नक्सलियों की बर्बरता: उपसरपंच की गला घोंटकर हत्या, इलाके में दहशत

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों की बौखलाहट एक बार फिर सामने आई है। जगरगुण्डा थाना क्षेत्र के तारलागुड़ा के आश्रित ग्राम बैनपल्ली में नक्सलियों ने उपसरपंच मुचाकी रामा की गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 3 बजे माओवादी बिना वर्दी के रामा के घर पहुंचे और उन्हें जबरन उठाकर जंगल ले गए। वहां उन्होंने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर वैधानिक कार्रवाई के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

उपमुख्यमंत्री ने की घटना की निंदा

उपसरपंच की हत्या पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को नक्सलियों की कायराना करतूत बताते हुए कहा कि नक्सली आम जनता के बीच डर फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनके मंसूबों को सफल नहीं होने देगी। उपमुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि नक्सलवाद का अंत निकट है और जल्द ही क्षेत्र में शांति स्थापित होगी।

Exit mobile version