रायपुर। 8 जुलाई से रायपुर के बूढ़ापारा इंडोर स्टेडियम में शुरू होने वाली श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने के लिए प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर रायपुर पहुंच गए। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने धर्मांतरण, राम मंदिर दान चोरी प्रकरण और धार्मिक आयोजनों में ‘नो तिलक, नो एंट्री’ जैसे मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि मंदिरों के लिए एक सनातन बोर्ड बनने से शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सहायता को बढ़ावा मिलेगा तथा धर्मांतरण पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। राम मंदिर दान चोरी मामले पर उन्होंने कहा कि दोषियों को सजा मिलनी चाहिए, लेकिन किसी निर्दोष को नहीं फंसाया जाना चाहिए। उन्होंने धार्मिक आयोजनों में तिलक लगाकर प्रवेश की व्यवस्था का भी समर्थन किया।
रायपुर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 8 से 14 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के तत्वावधान में किया जाएगा।


