Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में बोले देवकी नंदन ठाकुर, बच्चों को गीता का ज्ञान और नैतिक शिक्षा देना जरूरी

रायपुर। रायपुर के बुढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में 8 से 14 जुलाई तक आयोजित श्रीमद्भागवत कथा से पहले कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने प्रेसवार्ता में धर्म, शिक्षा और सामाजिक विषयों पर अपने विचार रखे।

उन्होंने कहा कि बच्चों को नैतिक और धार्मिक शिक्षा से जोड़ने की आवश्यकता है। उनका मानना है कि परिवारों में गीता जैसे ग्रंथों का अध्ययन बढ़ने से नैतिक मूल्यों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने सनातन बोर्ड के गठन की भी वकालत करते हुए गुरुकुलों और मंदिरों को अधिक प्रोत्साहन देने की बात कही।

देवकी नंदन ठाकुर ने धर्मांतरण, लिव-इन रिलेशनशिप, शिक्षा व्यवस्था और संसद में धार्मिक मूल्यों से जुड़े लोगों की भागीदारी जैसे मुद्दों पर भी अपनी राय रखी। वहीं राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मौन को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस मामले में आगे कोई बड़ा कदम उठाया जा सकता है।

Exit mobile version