देवर्षि नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह आज, कई पत्रकार होंगे सम्मानित

रायपुर। देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रांत की आयोजन समिति द्वारा पत्रकारिता सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 29 जून 2025 को शाम 4 बजे रायपुर स्थित नवीन विश्राम गृह (लो.नि.वि.), भू-तल कांफ्रेंस हॉल, सिविल लाइन में संपन्न होगा।

कार्यक्रम में पाञ्चजन्य (नई दिल्ली) के संपादक हितेश शंकर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे और “राष्ट्रीय सुरक्षा में पत्रकारिता की भूमिका” विषय पर विचार प्रस्तुत करेंगे। दूरदर्शन के कार्यक्रम प्रमुख प्रदीप कुमार श्रीवास्तव इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

इस अवसर पर आईबीसी24 के वरिष्ठ पत्रकार सतीश सिंह ठाकुर को देवर्षि नारद पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा आईएनएच न्यूज की पत्रकार एवं एंकर मधुमिता पाल को वरिष्ठ पत्रकार बबनप्रसाद मिश्र स्मृति सम्मान तथा दैनिक नवभारत के फोटो जर्नलिस्ट दीपक पाण्डेय को वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर स्मृति सम्मान प्रदान किया जाएगा।

You May Also Like

More From Author