रायपुर। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने बिलासपुर एयरपोर्ट को 3C-VFR से 3C ऑल वेदर ऑपरेशन (IFR) श्रेणी में अपग्रेड करने की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में अहम कदम बताया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अब बिलासपुर एयरपोर्ट पर सभी मौसमों में विमानों का संचालन संभव होगा, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी और यात्रियों को सुरक्षित व बेहतर हवाई सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि इससे व्यापार, उद्योग और पर्यटन को नई गति मिलेगी तथा निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
मुख्यमंत्री ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में आधुनिक बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार हो रहा है, जो छत्तीसगढ़ को विकास के नए आयाम देगा।