रायपुर। नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में आज से डीजीपी–आईजी कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हो गई। पहला सत्र दोपहर 2:30 बजे आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिनिधि, आमंत्रित अतिथि और पदक विजेता शामिल हुए।
सम्मेलन के दौरान देश के तीन सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशनों को सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदान किए।
इस वर्ष —
• प्रथम स्थान : गाजीपुर थाना, दिल्ली
• द्वितीय स्थान : पहरगांव थाना, अंडमान
• तृतीय स्थान : कवितला थाना, रायचूर (कर्नाटक)
देशभर के 70 थानों के बीच विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिता कर टॉप 10 थानों का चयन किया गया, जिनमें से इन तीन को सर्वोच्च सम्मान मिला।
पुरस्कार 70 अलग-अलग मानकों के आधार पर दिया गया है। इनमें थाने के अंदर–बाहर स्वच्छता, आम नागरिकों से व्यवहार, संवाद कौशल, मामलों का निपटारा, पेंडेंसी और समग्र कार्यशैली जैसे पैमाने शामिल थे।
आईआईएम में चल रहे इस तीन दिवसीय डीजीपी–आईजी कॉन्फ्रेंस में कुल आठ सत्र होंगे। पहले दिन दो, दूसरे दिन चार और अंतिम दिन दो सत्र होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह सत्रों में भाग लेंगे, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सभी आठ सत्रों में उपस्थित रहेंगे।