Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

धमतरी बना देश का पहला जिला, PACS समितियों में शुरू हुई ड्रोन स्प्रेयर सेवा

रायपुर। धमतरी जिला कृषि क्षेत्र में नई तकनीक अपनाने के मामले में देश का पहला जिला बन गया है, जहां 10 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के माध्यम से किसानों को ड्रोन स्प्रेयर सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने लोहरसी में आयोजित कार्यक्रम में इस पहल का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में प्रशिक्षित ड्रोन पायलटों ने उर्वरक और कीटनाशकों के छिड़काव का प्रदर्शन किया। ड्रोन तकनीक से किसानों को कम समय, कम लागत और अधिक दक्षता के साथ खेती करने में मदद मिलेगी। यह सुविधा बोड़रा, लोहरसी, दोनर, अछोटा, खरेंगा, भोथीडीह, कुंदेल, गड़ाडीह, जुगदेही और करेली समितियों में उपलब्ध होगी।

सीएससी ई-गवर्नेंस के सहयोग से इन समितियों को बहुउद्देशीय सेवा केंद्र के रूप में भी विकसित किया जा रहा है, जिससे किसानों को आधुनिक कृषि सेवाओं के साथ विभिन्न डिजिटल और शासकीय सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिल सकेगा।

Exit mobile version