Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

धमतरी के रुद्री बांध में कयाकिंग अकादमी शुरू, युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर

धमतरी। जिले में जल पर्यटन और साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्वतंत्रता दिवस पर रुद्री बांध परिसर में कयाकिंग अकादमी की शुरुआत की गई। नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने अकादमी का शुभारंभ किया। गंगरेल ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ और कर्मा महिला स्व-सहायता समूह रुद्री के सहयोग से शुरू हुई यह अकादमी युवाओं के लिए प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बताया कि आने वाले समय में कयाकिंग के साथ अन्य जल क्रीड़ा गतिविधियों का भी विस्तार किया जाएगा। जलाशय को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए प्रदूषण व दुर्गंध कम करने के उद्देश्य से बायो-क्यूब भी लगाए जाएंगे।

अकादमी से स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार मिलने के साथ महिला स्व-सहायता समूहों की भागीदारी भी बढ़ेगी। इससे रुद्री और गंगरेल क्षेत्र में इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

महापौर रामू रोहरा और कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने खुद कयाक में सवार होकर कयाकिंग का अनुभव लिया। अधिकारियों के अनुसार, रुद्री बांध की प्राकृतिक सुंदरता के बीच शुरू हुई यह अकादमी धमतरी को साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिला सकती है।

Exit mobile version