धमतरी में हेरोइन बेचते आरोपी गिरफ्तार, नकदी और कार जब्त

धमतरी। नशे के खिलाफ अभियान के तहत धमतरी पुलिस ने इंडोर स्टेडियम के पास हेरोइन (चिट्टा) बेचते एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 2 ग्राम 920 मिलीग्राम हेरोइन (अनुमानित कीमत 58,400 रुपये), एक मोबाइल फोन, एक मारुति कार और 39,000 रुपये नकद जब्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक सूरज परिहार के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर घेराबंदी कर आरोपी रवि सोनी (39 वर्ष), निवासी जोधापुर वार्ड, धमतरी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

एसपी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के सप्लाई नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और नशे के खिलाफ प्रभावी निगरानी भी बढ़ाई जा रही है।

You May Also Like

More From Author