नववर्ष 2026 से पहले धमतरी में फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

धमतरी। नववर्ष 2026 के मद्देनज़र शांति, कानून-व्यवस्था और जन-सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर अविनाश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरा, जिसका उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखना था।

नववर्ष के अवसर पर जिले में 200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। नाकेबंदी प्वाइंट, फिक्स पिकेट, मोबाइल पेट्रोलिंग और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। होटल, रिसॉर्ट और कार्यक्रम स्थलों पर भी पुलिस बल मौजूद रहेगा।

यातायात व्यवस्था को लेकर नशे में वाहन चलाने, ओवरस्पीड, स्टंट, बिना हेलमेट–सीट बेल्ट और ट्रिपलिंग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित समय के बाद डीजे प्रतिबंधित रहेगा और नियमों के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई होगी।

एसपी ने बताया कि असामाजिक तत्वों और गुंडा-बदमाशों पर लगातार कार्रवाई जारी है। कलेक्टर और एसपी ने जिलेवासियों को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएँ देते हुए शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से उत्सव मनाने की अपील की।

You May Also Like

More From Author