Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

धमतरी पुलिस की पहल: गरीब विद्यार्थियों के लिए शुरू हुई ‘पुलिस की पाठशाला’

धमतरी। शिक्षा और युवा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए धमतरी पुलिस ने ‘पुलिस की पाठशाला’ नामक विशेष लाइब्रेरी की शुरुआत की है। इसका लोकार्पण छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुणदेव गौतम ने किया।

इस लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले गरीब और मेधावी विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तकें, अध्ययन की सुविधा और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। लाइब्रेरी को समृद्ध बनाने में शहरवासियों ने भी पुस्तकों का दान देकर सहयोग किया है।

कार्यक्रम में डीजीपी ने कहा कि यह पहल युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी और प्रदेश के लिए प्रेरणादायी मॉडल बन सकती है। उन्होंने कांकेर जिले का उदाहरण देते हुए बताया कि शिक्षा और करियर मार्गदर्शन से कई युवाओं का चयन पुलिस, पटवारी और डीएसपी जैसे पदों पर हुआ है।

कार्यक्रम में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, प्रशासनिक अधिकारी, विद्यार्थी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Exit mobile version