Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

धमतरी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 निरीक्षकों के तबादले, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

धमतरी। जिले में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने 8 निरीक्षकों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

तबादले के तहत शरद ताम्रकार को थाना प्रभारी अर्जुनी, अरुण साहू को भखारा, उमेश पाटिल को सिहावा, समीर तिवारी को चौकी प्रभारी बिरेझर, सन्नी दुबे को रुद्री, तापेश्वर नेताम को नगरी, मधुनाथ ध्रुव को बोराई और चंद्रकांत साहू को साइबर थाना प्रभारी बनाया गया है।

एसपी भावना पांडेय ने सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश देते हुए नियमित पेट्रोलिंग, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण और आमजन से बेहतर संवाद सुनिश्चित करने को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। यह प्रशासनिक फेरबदल जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह, प्रभावी और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Exit mobile version