Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

लगातार बारिश से बांधों में बढ़ा जलस्तर, माडमसिल्ली के गेट खुले; गंगरेल में भी बढ़ी चिंता

धमतरी। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण बांधों में पानी तेजी से बढ़ रहा है। माडमसिल्ली बांध का जलस्तर करीब 98 प्रतिशत पहुंचने के बाद सायफन सिस्टम के जरिए इसके गेट अपने आप खुल गए। इससे बड़ी मात्रा में पानी बाहर निकल रहा है।

वहीं रविशंकर सागर यानी गंगरेल बांध में भी जलभराव लगातार बढ़ रहा है। बांध में करीब 90 प्रतिशत पानी भर चुका है और जलस्तर को देखते हुए गेट खोलने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल बांध में पानी की आवक भी जारी है।

लगातार बारिश से धमतरी जिले में जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रशासन बांधों के आसपास और निचले इलाकों में बसे गांवों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Exit mobile version