Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

मगरलोड में बनेगी रोबोटिक्स और 3-D प्रिंटिंग लैब, ग्रामीण बच्चों को मिलेगी आधुनिक तकनीक की ट्रेनिंग

धमतरी। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए मगरलोड में शिक्षा विभाग अत्याधुनिक रोबोटिक्स और 3-डी प्रिंटिंग लैब विकसित कर रहा है। यहां बच्चों को रोबोटिक्स, प्रोग्रामिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, डिजाइन और 3-डी प्रिंटिंग जैसी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

हाल ही में आयोजित रोबोटिक्स वर्कशॉप में विद्यार्थियों ने मॉडल निर्माण, प्रोग्रामिंग और तकनीकी प्रयोगों के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा ने बच्चों के प्रोजेक्ट देखे और उन्हें नवाचार के लिए प्रोत्साहित किया।

लैब में ‘लर्निंग बाय डूइंग’ मॉडल पर जोर रहेगा। विद्यार्थी खुद प्रयोग कर अपने आइडिया को मॉडल और प्रोटोटाइप में बदल सकेंगे। 3-डी प्रिंटिंग के जरिए डिजाइनों को वास्तविक रूप देने का अवसर भी मिलेगा।

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों में तकनीकी समझ, रचनात्मक सोच और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करना है। साथ ही भविष्य में नवाचार और स्टार्टअप के लिए भी उन्हें मार्गदर्शन मिलने की संभावना है।

Exit mobile version